Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशअंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला: बेंगलुरु...

अंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला: बेंगलुरु में घर से केवल 200 मीटर दूर हमला, बिल्डर और पूर्व पत्नी पर शक


बेंगलुरु10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिकी राय अपनी कार में ड्राइवर और गनमैन के साथ बेंगलुरु लौट रहे थे।

पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के पास बिददी इलाके में जानलेवा हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, रिकी राय अपनी कार में ड्राइवर और गनमैन के साथ बेंगलुरु लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे, उनके घर से महज 200 मीटर दूर, एक अज्ञात हमलावर ने दो राउंड फायरिंग की।

एक गोली ड्राइवर की सीट से होकर रिकी तक पहुंची, जिससे उनके हाथ और नाक में चोट आई, जबकि ड्राइवर को पीठ में मामूली जख्म हुआ। दोनों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिकी हाल ही में रूस से लौटे थे और पारिवारिक मामलों को सुलझा रहे थे। हमले की एक बड़ी वजह एक रियल एस्टेट कारोबारी से चल रहा विवाद मानी जा रही है। रिकी के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में एक बिल्डर और रिकी की पहली पत्नी पर शक जताया है।

पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए बुलाएगी, साथ ही मुथप्पा राय के एक पुराने दुश्मन से भी सवाल किए जाएंगे। बिददी पुलिस स्टेशन में रिकी के ड्राइवर की शिकायत पर अटेंप्ट टू मर्डर और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे कई एंगल्स की जांच चल रही है।

रिकी राय पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा के D कंपनी से भी संबंध रहे हैं।

रिकी राय पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा के D कंपनी से भी संबंध रहे हैं।

हमले की प्लानिंग बेहद सटीक थी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर पहले से ही एक सीमेंट की दीवार के पीछे छिपा हुआ था। उसने दीवार में बने एक बड़े छेद से फायरिंग की। पुलिस को शक है कि शॉटगन का इस्तेमाल हुआ, हालांकि फॉरेंसिक जांच से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। क्राइम सीन और फॉरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि रिकी के गनमैन ने जवाबी फायर किया या नहीं।

अंदरूनी व्यक्ति के शामिल होने का शक

पुलिस को इस हमले में इनसाइडर के शामिल होने का शक है। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर को रिकी के मूवमेंट की सटीक जानकारी पहले से थी।

अब पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बारे में जानिए

———————————–

अंडरवर्ल्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

क्या मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन अब लॉरेंस बिश्नोई, D-कंपनी आउट:UP-पंजाब-हरियाणा समेत 18 राज्यों में शूटर्स

13 अप्रैल को एकनाथ शिंदे के बयान के ठीक 6 महीने बाद 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाला मेन शूटर शिवकुमार उर्फ शिवा अब पकड़ा गया है। उससे पूछताछ में साफ हो गया है कि मर्डर की साजिश लॉरेंस गैंग ने ही रची थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular