Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeहरियाणाअंबाला में कार की टक्कर से युवक की मौत: यमुनानगर हाइवे...

अंबाला में कार की टक्कर से युवक की मौत: यमुनानगर हाइवे पर हुई घटना, चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक – Ambala News



हरियाणा के अंबाला यमुनानगर हाइवे पर एक कार सवार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का हाल बेहाल है। मृतक की

.

अंबाला के महेश नगर निवासी पिंकी ने बताया कि उनका भाई विशाल प्राइवेट ड्राईवर की नौकरी करता है। वह अपनी नौकरी से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार कार ने अंबाला यमुनानगर हाइवे पर विशाल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विशाल गाड़ी के ऊपर जाकर गिर गया। पिंकी ने बताया कि यह हादसा उसकी आँखों के सामने हुआ था। कार साहा की ओर से आ रही थी। इस दौरान विशाल को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

चार बहन में इकलौता भाई था

मृतक की बहन ने बताया कि वह चार बहनें व एक भाई हैं। उनके माता पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है। वह परिवार के गुजर बसर के लिए ड्राईवर की नौकरी करता था। नौकरी से घर आते वक़्त ही यह हादसा हुआ है।

कार चालक की हुई पहचान

अंबाला के महेश नगर थाने के पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वाहन चालक की पहचान यमुनानगर निवासी सिक्ख युवक गुनदीप सिंह के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular