हरियाणा के अंबाला में बुधवार को नगर निकाय के चुनाव की मतगणना हुई। जिसमें हर जगह कमल खिलता दिखाई दिया। लेकिन, बराड़ा में कमल नहीं खिल सका। वहीं, नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 25 वार्डों से विजय प्राप्त की है। इसके साथ ही मेयर उपचुनाव में पहले ही चक्र से
.
उपचुनाव में पहले चक्र से ही भाजपा रही भारी
नगर निगम में मेयर पद पर उपचुनाव भाजपा ने जीत लिया। उपचुनाव में शैलजा सचदेवा 20 हजार 487 वोट से जीतकर भाजपा की पहली मेयर बनी। शैलजा ने कांग्रेस की अमीषा चावला को हराया। अमीषा चावला को 20 हजार 133 वोट मिले। भाजपा की शैलजा सचदेवा को 40 हजार 620 वोट और कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार 133 वोट मिले। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में भाजपा ने पहले राउंड से ही दबदबा बनाए रखा। भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने सभी 14 राउंड में बढ़त बनाकर रखी। करीब सवा दस बजे ही मेयर उम्मीदवार की जीत की घोषणा हो गई। वहीं, पहले राउंड से ही बढ़त होने पर भाजपा समर्थक ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। जैसे ही शैलजा सचदेवा की जीत की घोषणा हुई तो पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा मतगणना केंद्र में पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त मेयर शैलजा सचदेवा को रिटर्निंग अधिकारी दर्शन कुमार ने प्रमाण-पत्र सौंपा। उनके बाहर आते ही समर्थकों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पहली बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार अंबाला शहर में बनी हैं। शहर में विकास की बड़ी योजनाएं देखने को मिलेगी। विकास का नया रोडमैप शहर में नजर आएगा।
नीतू को मिली सबसे बड़ी जीत
अंबाला सदर में नगर परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 30 से भाजपा प्रत्याशी को मिली। उनका जीत का अंतर 1381 मतों का रहा। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को 1381 मतों से हराया है। वहीं, अंबाला सदर में जीत का सबसे कम अंतर वार्ड एक में रहा। यहां से आजाद प्रत्याशी सोनू गुज्जर महज 17 वोटों से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के भारत भूषण को हराया है।
अंबाला सदर में सबसे अधिक नोटा
बुधवार को हुई मतगणना में अंबाला के तीन नगर निकाय चुनाव में सबसे अधिक नोटा को वोट अंबाला नगर परिषद के चुनाव में देखने को मिले। इसमें नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक लोगों ने नोटा के बटन को दबाया। यहां 2684 लोगों को दोनों में से एक भी प्रत्याशी को पसंद नहीं आया। वहीं नगर निगम मेयर पद पर उप चुनाव में 808 वोट नोटा को पड़े। इसी प्रकार बराड़ा में 51 लोगों ने नोटा को वोट दिया।