हरियाणा के अंबाला में स्टडी वीजा पर एक युवक को विदेश भेजने की आड़ में 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। यह बात युवक तो तब पता चली जब कंपनी के लोग उससे टालमटोल करने लगे। जिसके बाद युवक ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ज
.
स्टडी वीजा के लिए हुई थी बात
पुलिस को दी शिकायत में गांव सुल्लर निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि बेटी के कहने पर वह विकास विहार में स्थित विश्वास ग्रुप कार्यालय में पहुंचा। अप्रैल 2023 को स्टडी वीजा के बारे में विश्वास ग्रुप की मालिक रचनीत कौर जग्गी से मिला। यूके का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर उसने 20 लाख रुपए और बेटी के दस्तावेज मांगे।
दो बार में लिए पैसे
उन्होंने बताया कि वह 18 अप्रैल को रचनीत कौर से मिला। उसने उसके खाते में 7.40 लाख रुपए डाल दिए। 19 अप्रैल 2023 को रचनीत ने उसे केस लेटर दिया और पांच लाख 80 हजार रुपए मांगे जोकि उसने ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 14.25 लाख रुपये उसने आरोपितों को दे दिए। जब शिकायतकर्ता ने पल्लवी, कनिका व गगन से वीजा के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी आपके काम में चार-पांच महीने का समय लगेगा। आप दिसंबर 2023 में आकर उनसे वीजा के बारे में पता करना। जब वह दिसंबर 2023 में विकास विहार स्थित उनके कार्यालय में गया तो वहां पर गगन मिला। जिसने बोला कि रचनीत कौर व कनिका मैडम दिल्ली गए हुए हैं। जनवरी 2024 में रचनीत कनिका, पल्लवी व गगन इन चारों से वह दोबारा उनके कार्यालय में मिला। इन्होंने शिकायतकर्ता को बताया कि स्टडी वीजा रिफ्यूज हो गया है।