Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeराज्य-शहरअंबेडकर जयंती पर शहर में निकला चल समारोह: फूलों से सजे...

अंबेडकर जयंती पर शहर में निकला चल समारोह: फूलों से सजे रथ पर 6 फीट ऊंची बाबा साहेब की प्रतिमा बैठाई, नीली पगड़ी में नजर आए समाजजन – Sagar News


चल समारोह में डा. अंबेडकर की प्रतिमा हुई शामिल।

सागर में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जन्म जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर वार्ड में स्थित संविधान चौक पर भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। जहां विधायक शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्

.

कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया। इसके साथ ही समाज के द्वारा चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह के लिए शांति बौद्ध विहार गुरुगोविंद सिंह वार्ड में झांकियां पहुंचीं। यहां से चल समारोह शुरू हुआ।

चल समारोह में शामिल हुई युवतियां और महिलाएं।

बैंड पार्टियां और डीजे से रैली का नेतृत्व चल समारोह झांसी रोड से शास्त्री चौक, कबूलापुल, भगवानगंज, राधा तिराहा, कटरा, तीनबत्ती होते हुए वापस भगवानगंज चौक पर आकर समाप्त होगा। चल समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 6 फीट ऊंची मिट्‌टी की प्रतिमा फूल व गुब्बारों से सजे रथ में विराजमान की गई है। इसके साथ ही अन्य झांकियां शामिल हैं। बैंड पार्टियां और डीजे आगे-आगे चलते रहे। समाज के सभी लोग नीली पगड़ी और गमछे में नजर आए।

तस्वीरों में देखिए चल समारोह की झलकियां…

संविधान चौक पर भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

संविधान चौक पर भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

चल समारोह में निकली झांकियां।

चल समारोह में निकली झांकियां।

ढोल और डीजे पर थिरके युवा।

ढोल और डीजे पर थिरके युवा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular