Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeदेशअंबेडकर विवाद- देशभर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन: कर्नाटक विधानसभा में...

अंबेडकर विवाद- देशभर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन: कर्नाटक विधानसभा में हर सीट पर बाबा साहब की तस्वीर लगाई; बिहार-राजस्थान में गृहमंत्री के पुतले जलाए


  • Hindi News
  • National
  • Amit Shah Ambedkar Controversy; Parliament Congress BJP Protest | Rahul Gandhi Priyanka

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक विधानसभा में सदस्यों ने अपनी सीट पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई।

देशभर में अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अंबेडकर की तस्वीर और जय भीम के नारे लगा रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा में विरोध के तौर पर अंबेडकर की तस्वीर हर सीट पर रखी गई। बिहार-राजस्थान में गृहमंत्री के पुतले जलाए गए।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 17 दिसंबर को राज्य सभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अंबेडकर पर दिए बयान से विवाद शुरू हुआ।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था- अंबेडकर जितना नाम अगर भगवान का लिया होता तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

बुधवार को विपक्षी सांसद संसद में अंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। कांग्रेस ने मांग की थी कि गृहमंत्री अमित शाह अपने बयान पर माफी मांगें।

गुरुवार को विपक्ष ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान इंडिया और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें दो सांसद भी घायल हो गए।

इस बयान के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से शाह को बरखास्त करने की मांग की। हालांकि अमित शाह ने अपने बयान को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरी बात को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। वहीं देश के अलग अलग हिस्सों में भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से प्रदर्शन की तस्वीरें…

कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अमित शाह के नाम पत्र लिखा

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सदन में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सदन में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

कर्नाटक में विरोध जताने के लिए कांग्रेस विधायक विधानसभा में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे। CM सिद्धारमैया ने अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा- संसद में दिए गए आपके बयान से हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि हम पहले से ही आपकी पार्टी की मानसिकता जानते हैं। लेकिन अब पूरा देश देख चुका है कि भारतीय संविधान के निर्माता के प्रति आपका सम्मान कितना कम है। उसी संसद में खड़े होकर, जो संविधान के तहत चलती है, उनकी स्मृति को आदत कहना आपके अहंकार को दर्शाता है। इस बेशर्मी के लिए बधाई, श्री शाह।

मध्यप्रदेश : विधानसभा में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे

भोपाल में विपक्ष ने अमित शाह के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल में विपक्ष ने अमित शाह के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। पूरे प्रदेश में कांग्रेस और अलग-अलग संगठन विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पूरी खबर देखें…

उत्तर प्रदेश : विधानसभा में अंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे विपक्ष के विधायक, नारेबाजी की

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। अंबेडकर वाहिनी ने सदन में डॉ. अंबेडकर पर दिए बयान पर आक्रोश जताया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भेलूपुर में अंबेडकर प्रतिमा के पास जमकर नारेबाजी की और संविधान निर्माता को फूलमाला पहनाकर आरती उतारी।

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल ने मोदी-शाह का पुतला फूंका

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर धरना प्रदर्शन किया।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर धरना प्रदर्शन किया।

गया में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शाह के बयान को संविधान और अंबेडकर का अपमान बताया।

दिल्ली : CM आतिशी, केजरीवाल समेत पार्टी विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के नेता।

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के नेता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंबेडकर हमारे आदर्श हैं। उनका अपमान किया गया। अंबेडकर हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं। दिल्ली में आप ने बुधवार को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा है।

केजरीवाल ने X पर लिखा-

QuoteImage

बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है। लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। आप भी इस पर विचार करें।

QuoteImage

राजस्थान: संविधान संरक्षण समिति शुक्रवार को प्रदर्शन करेगी

जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंक और केंद्र सरकार से उनके इस्तीफा की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जवाहरलाल नेहरू मार्ग को जाम करने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और हिरासत में लिया। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में संविधान संरक्षण समिति शुक्रवार को दोपहर 12 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। अपमान के विरोध में समिति के सदस्य डॉ. अंबेडकर सर्किल पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर चढ़कर विरोध जताते NSUI कार्यकर्ता।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर चढ़कर विरोध जताते NSUI कार्यकर्ता।

————-

अंबेडकर विवाद से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़े…

अंबेडकर पर शाह का बयान, विपक्ष का संसद में प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका नीले कपड़ों में पहुंचे

अंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस सांसद नीले कपड़ों में संसद पहुंचे।

अंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस सांसद नीले कपड़ों में संसद पहुंचे।

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को 19वां दिन है। बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान को लेकर विवाद जारी है। विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे। लोकसभा-राज्यसभा में भी गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर हंगामा हुआ। जिसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

——————————————————–

अंबेडकर-आरक्षण बयान पर सफाई देने आए शाह:कहा- मेरा बयान तोड़ा-मरोड़ा

राज्यसभा में अंबेडकर को लेकर अपनी टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। कहा- ‘संसद में बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए। भाजपा के सदस्यों ने ऐसा ही किया। जब साबित हो गया कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी पार्टी है, आरक्षण विरोधी है, संविधान विरोधी है, तो कांग्रेस ने अपनी पुरानी रणनीति अपनाते हुए बयानों को तोड़ना-मरोड़ना शुरू कर दिया।’ शाह और खड़गे का पूरा बयान पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular