Tuesday, April 22, 2025
Tuesday, April 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअंबेडकर हॉकी प्रतियोगिता का चैंपियन बना विकास क्लब: वीनस क्लब को...

अंबेडकर हॉकी प्रतियोगिता का चैंपियन बना विकास क्लब: वीनस क्लब को दी 2-1 से शिकस्त, मोनिका गुप्ता बनी बेस्ट स्कोरर, किए 11 गोल – Varanasi News



विकास क्लब बना अंबेडकर हॉकी प्रतियोगिता का विजेता।

वाराणसी के परमानदपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित अंबेडकर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विकास क्लब ने वीनस क्लब को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विकास क्लब के दो गोल के मुकाबले निर्धारित समय में वीनस क्लब बस एक गोल कर पाया।

.

इस पूरे टूर्नामेंट में 11 गोल करने वाली मोनिका गुप्ता को बेस्ट स्कोरर का अवार्ड दिया गया। पूरी प्रतियोगिता में 11 मैच खेले गए जिसमें 68 गोल हुए।

शुरुआत से तेज खेल का दोनों टीमों ने क्या प्रदर्शन बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। आक्रमण की शुरुआत विकास क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव ने किया। दूसरी तरफ वीनस क्लब की तरफ से अंजली ने काउंटर अटैक किया। हॉफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ में बदल गया खेल पहले हाफ में गोल न होने से दोनों टीम के खिलाड़ियों ने रणनीत बदल दी। खेल के 32वें मिनट में सोनल ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद वीनस क्लब की अंजली ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले वीनस क्लब की सोनल ने दर्शनीय गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। जो अंतिम और निर्णायक स्कोर रहा।

हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष ने की सराहना हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा खेल से ही व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। ऐसे में खेल हर हाल में जरूरी है। खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने मोनिका के उज्जवल भविष्य की कामना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular