शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा। फाइल फोटो
शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ढींढसा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथी रहे हैं। हालांकि सुखबीर बादल को पार्टी में
.
इसके बाद उन्होंने भाजपा से भी गठबंधन किया। हालांकि मार्च 2024 में उन्होंने अकाली दल में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था।
सुखदेव सिंह ढींढसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को पंजाब के संगरूर जिले के उभवाल गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गवर्नमेंट रणबीर कॉलेज संगरूर से की थी।
ढींढसा 4 बार विधायक बने पंजाब में ढींढसा ने 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा चुनाव जीते। वह परिवहन, खेल, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे। इसके साथ वह 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे ढींढसा 2004 से 2009 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। उन्होंने 2000 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक, खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…