धनबाद/जामताड़ा, 27 अप्रैल – अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की झारखंड प्रदेश कमेटी की एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को जामताड़ा में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कुल देवता बाबा गणिनाथ को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद गुप्ता, तथा धनबाद जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता सहित राज्य भर से आए कई पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में समाज के सशक्तिकरण, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहायता, बच्चों की शिक्षा तथा सामाजिक एकता जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जामताड़ा जिला कमेटी का विस्तार भी किया गया।धनबाद जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि, “झारखंड के सभी जिलों में चुनाव के माध्यम से कमेटी गठित की जाएगी और संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।”
कमेटी विस्तार में प्रमंडल प्रभारी राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रविराज, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, कौशल गुप्ता, अरुण गुप्ता, शशि गुप्ता समेत कई सक्रिय सदस्यों ने सहयोग किया।बैठक के सफल आयोजन से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।