- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Heat Wave Alert | UP Rajasthan Heat Wave
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
10 अप्रैल तक राजस्थान, गुजरात के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
मौसम विभाग ने 11 दिन तक देश के अधिकतर राज्यों में लू चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने अनुमान लगाया है। 10 अप्रैल तक राजस्थान, गुजरात के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और हीटवेव चलने की आशंका है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रह सकता है।
इन दिनों बारिश भी सामान्य से कम होने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड के इलाके में हीटवेव का सबसे ज्यादा प्रकोप रहेगा। इस दौरान इंसान और जानवर दोनों को ही खतरा है।
पिछले सप्ताह से ही कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। अनुमान है कि दिन का तापमान लगातार इतना ही बना रहेगा। जबकि कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है।

आज पूर्वोत्तर राज्यों में ओले गिरने के आसार बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में सोमवार को हीटवेव चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।
सोमवार को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर) के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, और पंजाब के कुछ हिस्सों में 9 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 8 अप्रैल से बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं।

पूर्वोत्तर राज्य में बारिश की 2 तस्वीरें…

बीते दिन राज्य की जयंतिया पहाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई।

मेघालय के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है।
राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें…
राजस्थान में आज तेज हीटवेव चलने का अलर्ट:11 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

राजस्थान में गर्मी तेज होनी शुरू हो गई है। बाड़मेर जिले में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन में राज्य में गर्मी और भी तेज होने और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसके साथ ही आज 2 जिलों में सीवियर हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा मौसम 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
एमपी में राजस्थान से सटे जिलों में चलेगी लू:कल से 3 दिन हीट वेव का अलर्ट; 9 अप्रैल को पांच जिलों में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में धूप लगातार तीखी और हवा गर्म होती जा रही है। 7 अप्रैल से राजस्थान से जुड़े एमपी के कुछ जिलों में लू भी चलेगी। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से 9 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में लू का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी…लू चलने की संभावना;रायपुर में 40 डिग्री पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अब ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। लोग मुंह बांधकर और सिर ढंककर घरों से बाहर निकल रहे। इस हफ्ते लू चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब में तापमान 37 डिग्री पार:10 अप्रैल तक चलेगी लू, दक्षिणी इलाकों में 42 डिग्री पारा होने की संभावना

पंजाब में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह औसत अधिकतम तापमान से अधिक बना हुआ है। वहीं, सोमवार से 10 अप्रैल तक राज्य में कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज भी कुछ जगहों पर लू चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा के 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट; 7 शहर ग्रीन जोन में, मौसम साफ

मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों के लिए यलो हीट अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत हरियाणा के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
