Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारअगवा कर छात्र के चेहरे को एसिड से जलाया: दोनों आंखें...

अगवा कर छात्र के चेहरे को एसिड से जलाया: दोनों आंखें निकाली, नाखून उखाड़े; दोस्त को दिया था 5 लाख, मांगने पर हाथ-पैर बांधकर मार डाला – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर के अहियापुर जीरो माइल से लापता छात्र अभिषेक कुमार (21) का शव बुधवार को मोतीपुर के कोदरिया बूढ़ी गंडक नदी से मिला है। अपहरण कर अभिषेक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। साक्ष्य मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। हाथ-पैर बांधा हुआ था।

.

मृतक अभिषेक कुमार(21) पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर के रानीपट्टी गांव का रहने वाला था। पढ़ाई के लिए अहियापुर में किराए पर कमरा लिया था। पिता ने दोस्त आयुष(24) और उसके घर वालों समेत 12 लोगों हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के चचेरे चाचा रवि रंजन(24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयुष पूर्वी चंपारण के हनुमान नगर का रहने वाला है। पहले से ही दोनों की जान-पहचान थी।

मृतक अभिषेक की फाइल तस्वीर।

पार्टी के लिए साथ लेकर गया था

पिता विनोद राय ने बताया कि मेरा छोटा लड़का अभिषेक अहियापुर में रहकर पढ़ाई करता था। उसके साथ गांव का ही एक लड़का नीतीश कुमार रहता था। 23 जून की रात 9:30 में मेरी उससे बात हुई थी। सब कुछ नॉर्मल था। अगले दिन सुबह मेरी उससे बात नहीं हुई। मोबाइल स्विच ऑफ बताया। उसके बाद नीतीश को कॉल किया। नीतीश ने बताया को रात में आयुष उसे पार्टी में लेकर गया था। फिर लौटकर नहीं आया। जिसके बाद 24 जून को थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

QuoteImage

छह महीना पहले आयुष ने होटल खोलने के लिए मेरे बेटे से 5 लाख रुपए उधार लिया था। SKMCH के पास ‘तलब’ नाम से चाय सुट्टा और हुक्का बार खोला था। पैसा लौटाने का प्रेशर देने पर मंगलवार को आयुष हत्या की नीयत से मेरे बेटे को साथ ले गया। पहले उसे होटल में ले जाकर खाना खिलाया। फिर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फोर व्हीलर से ले जाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को नदी में फेक दिया।

QuoteImage

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

पैसे के लिए मार डाला

विनोद राय ने आगे कहा कि हमलोग साधारण किसान परिवार से हैं। बड़े लड़के का नाम विवेक कुमार(24) है। गांव में ही रहता है। 2020 में धूमधाम से छोटे बेटे अभिषेक की शादी की थी। दो साल की एक बेटी भी है। जिसका नाम श्रेया है। पत्नी गांव में रहती है।

QuoteImage

पैसे के विवाद में बेरहमी से मेरे बेटे को मारा है। हाथ-पैर बांधकर चेहरे पर एसिड डाल दिया। शरीर के कई जगहों पर धारदार हथियार के जख्म के निशान मिले हैं। दोनों आंखों को भी निकाल लिया। आयुष ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसे मार डाला।

QuoteImage

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि युवक के चेहरे पर एसिड डाला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular