टीकमगढ़ में रविवार को अग्रवाल महिला महासभा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पूनम अग्रवाल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में यह नियुक्तियां की गईं।
.
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल और संभागीय अध्यक्ष सीमा अग्रवाल की अनुशंसा पर स्मृति अग्रवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीप्ति अग्रवाल को जिला महामंत्री और ममता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुधा अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल ने स्मृति अग्रवाल को एक कर्मठ और व्यवहार कुशल महिला बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मृति के नेतृत्व में टीकमगढ़ महिला महासभा नए आयाम स्थापित करेगी।
अग्रवाल महिला महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्मृति अग्रवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल ने सभी नई पदाधिकारियों का तिलक कर, माला पहनाकर और श्रीफल देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, सुधा लोहिया, माला लोहिया, गायत्री अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।