Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारअज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत: जमुई...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत: जमुई में मृतक की जांच में जुटी पुलिस, कार्रवाई के लिए आसपास के CCTV की तलाशी – Jamui News


जमुई- चकाई मुख्य मार्ग के मंधाता गांव के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट‌ में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जा

.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सोनो थाने के अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय सुबोध साह और अजीत साह द्वारा जानकारी दी गई थी। जमुई -चकाई मुख्य मार्ग के मंधाता के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की चपेट‌ में आने से एक युवक की मौत।

जांच के लिए खंगाली जाएगी सीसीटीवी

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जारी है। मृतक उजाला छीट दार लूंगी पहना हुआ है। साथ ही सोनो थाने की पुलिस ने लोगों से अपील की की इसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो सोनो थाना पुलिस को जरूर सूचना दें। अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच जाएगी। ताकि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular