Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत: हाथरस में...

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत: हाथरस में ब्रेजा में सीएनजी भरवाने जा रहे थे, भाई गंभीर घायल – Hathras News


हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक अभिषेक (फाइल फोटो)।

हाथरस के सादाबाद में आगरा रोड पर अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार बीए प्रथम वर्ष का छात्र अभिषेक आजाद (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बड़ा भाई अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सादाबाद के गांव कुरसंडा के पास हुई। दोनों भाई ब्रेजा कार में सीएनजी भरवाने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अनुराग को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा…

मृतक अभिषेक नगला केसरी गांव का रहने वाला था। वह प्रमोद कुमार आजाद का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular