बांका में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार साला-बहनोई को रौंद दिया। मृतकों की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव निवासी अंशु कुमार और
.
दो युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
बारात से लौट रहे थे, रास्ते में मौत
दोनों रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे, तभी आरपाथर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रंजीत को पहले कटोरिया अस्पताल और फिर देवघर रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई।
अज्ञात वाहन फरार, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश कर रही है।
परिवारों में मचा कोहराम
एक ही दिन दो युवकों की मौत से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजन बेसुध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड नियंत्रण और सुरक्षा के लिए ठोस कदम की मांग की है।