Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिजनेसअनिल अंबानी की कंपनी के बैंक खाते जब्त होंगे: 26 करोड़...

अनिल अंबानी की कंपनी के बैंक खाते जब्त होंगे: 26 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिए SEBI ने आदेश दिया


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2006 में अनिल अंबानी की संपत्ति मुकेश अंबानी से 550 करोड़ रुपए ज्यादा थी। (अनील अंबानी फाइल फोटो)

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के बैंक खातों के साथ-साथ शेयरों और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को जब्त करने का आदेश दिया है। 26 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिए सेबी ने ये आदेश दिया है।

ये जुर्माना 3 महीने पहले अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े एक मामले में लगाया गया था। बीते दिनों SEBI को अपनी जांच में पता चला था कि RHFL के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की थी।

सेबी ने 14 नवंबर को रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जिसे अब आरबीईपी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है) को नोटिस भेजा था और 15 दिनों के भीतर बकाया भुगतान करने को कहा था। जुर्माना नहीं भर पाने के बाद सेबी ने अब ये नया आदेश दिया है।

सेबी के नोटिस के अनुसार, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के 26 करोड़ रुपए के बकाया में ब्याज और रिकवरी कॉस्ट शामिल है।

अनिल 1983 में रिलायंस से जुड़े थे, बंटवारा जून 2005 में हुआ था

  • मुकेश अंबानी 1981 और अनिल अंबानी 1983 में रिलायंस से जुड़े थे। जुलाई 2002 में धीरूभाई अंबानी का निधन हो गया। वो वसीयत लिख कर नहीं गए थे। मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और अनिल अंबानी मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
  • नवंबर 2004 में पहली बार दोनों भाई मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का झगड़ा सामने आया था। परिवार में चल रहे इस विवाद से धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन परेशान थीं, जिसके बाद बिजनेस का बंटवारा किया गया था।
  • ये बंटवारा जून 2005 में हुआ था, लेकिन किस भाई को कौन सी कंपनी मिलेगी इसका फैसला 2006 तक चला। इस बंटवारे में ICICI बैंक के तत्कालीन चेयरमैन वीके कामत को भी हस्‍तक्षेप करना पड़ा था।
  • बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी के हिस्से में पैट्रोकैमिकल्स के कारोबार, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन पेट्रोल कैमिकल्स कॉर्प लिमिटेड, रिलायंस पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जैसी कंपनियां आईं।
  • छोटे भाई अनिल के पास आरकॉम, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज जैसी कंपनियां थीं। इसके बाद मुकेश की लीडरशिप वाली कंपनियां लगातार ग्रो कर रही हैं, जबकि अनिल के हिस्से आई कंपनियों की हालत खराब होती गई।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular