Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeहरियाणाअनिल विज बोले- पीएम की रैली में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे: कहा-...

अनिल विज बोले- पीएम की रैली में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे: कहा- 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र आ रहे हैं मोदी; ऐतिहासिक रैली होगी – Ambala News



अनिल विज ने कहा कि 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में अंबाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे।

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अंबाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। वो आज अंबाला छावनी निकलसन रोड पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय

.

उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र रैली आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का आह्वान किया। अनिल विज ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दिन पूरी अंबाला छावनी में भारी उत्साह देखने को मिला है और अंबाला छावनी की जनता इस बार उन्हें पहले से भी कई ज्यादा मतों से विजयी बनाएगी। पूर्व मंत्री ने नामांकन रोड शो में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी जताया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, ललित चौधरी, संजीव सोनी बब्बू, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, सोम चोपड़ा, ओम सहगल, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, रामबाबू यादव, फकीरचंद सैनी, ललता प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular