Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडअनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने रेड क्रॉस भवन और अनुमंडल कार्यालय में...

अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने रेड क्रॉस भवन और अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन कर देशभक्ति का संदेश दिया।

धनबाद, 26 जनवरी 2025:76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद की जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने कलेक्ट्रेट और अपने आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न कार्यालय परिसरों में ध्वजारोहण किया। उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर ने मिश्रित भवन में झंडोत्तोलन किया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय) और रेड क्रॉस भवन में तिरंगा फहराया।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने गांधी सेवा सदन में झंडोत्तोलन किया। वहीं, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एलआरडीसी श्री दिलीप कुमार महतो ने एलआरडीसी कार्यालय और जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी ने परिवहन कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्र की सेवा और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular