Friday, May 30, 2025
Friday, May 30, 2025
Homeमध्य प्रदेशअनूपपुर में नाबालिग लड़के का शव पेड़ से लटका मिला: डिंडौरी...

अनूपपुर में नाबालिग लड़के का शव पेड़ से लटका मिला: डिंडौरी से घर छोड़कर आया था, अमरकंटक में काम करता था – Anuppur News



मृतक धर्मजीत सिंह गोड़ डिंडौरी के ग्राम मझगावं का रहने वाला था।

अनूपपुर में 16 साल के नाबालिग लड़के का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना अमरकंटक में जैन मंदिर के पास जंगल की है। मृतक धर्मजीत सिंह गोड़ डिंडौरी जिले के ग्राम मझगावं का रहने वाला था।

.

धर्मजीत पिछले साल अगस्त से अपने घर से भागकर अमरकंटक आया था। वह यहां बैंक टोला निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ सनी के यहां रहकर काम करता था। सनी ने उसे पिछले महीने एक मोबाइल भी दिया था।

लोगों ने पेड़ से लटका देखा शव

धर्मजीत शौच के लिए गया था। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर सनी ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन नहीं उठने पर उसने खोजबीन की, लेकिन धर्मजीत नहीं मिला। सुबह जंगल से गुजर रहे लोगों ने एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा।

पुलिस जांच कर रही है

पुलिस ने बताया कि मृतक ने एक महिला के दुपट्टे का उपयोग फांसी लगाने के लिए किया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। थाना अमरकंटक में मर्ग क्रमांक 15/25 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक 9वीं कक्षा तक पढ़ा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular