बस्तर में हुई पिछली मुठभेड़ की फाइल फोटो।
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहक
.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था।
बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल फोर्स मौके पर मौजूद है।

…………………………
नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
शाह के दौरे से पहले 8 लाख की इनामी-नक्सली ढेर:कांकेर में जंगल से शव और हथियार बरामद, शांति पहले गरियाबंद इलाके में थी एक्टिव

छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। शव के साथ हथियार भी बरामद।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर