Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबअबोहर की नहर में मिला व्यक्ति का शव: हाथ-पैर बंधे, बाएं...

अबोहर की नहर में मिला व्यक्ति का शव: हाथ-पैर बंधे, बाएं हाथ का अंगूठा गायब, 5 दिन पुराना, हत्या की आशंका – Abohar News


नहर में पड़ा व्यक्ति का शव व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में गांव झुमियांवाली और बजीतपुर के बीच नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल

.

समिति सदस्यों ने निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला ने बताया कि राजू चराया से सूचना मिलने पर वे सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे। थाना खुईखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की कुछ विशेष पहचान चिह्नों में उसके बाएं हाथ का अंगूठा नहीं है। प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया।

मौके पर मौजूद समिति सदस्य व जांच करती पुलिस।

मृतक की पहचान की कोशिश

नरूला ने घटना की गंभीरता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए थाने से केवल एक मुंशी को भेजा गया है, जबकि ऐसे मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मौके पर पहुंचना आवश्यक होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular