Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeपंजाबअबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान बने प्रकाश सिंह बराड़: 18 वोटों...

अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान बने प्रकाश सिंह बराड़: 18 वोटों से जीते, 454 वकीलों ने किया मतदान, संयुक्त सचिव पद पर अनुज चौधरी – Abohar News



बार एसोसिएशन में जीते लोगों का स्वागत करते वकील।

अबोहर बार एसोसिएशन के चुनावों में प्रकाश सिंह बराड़ ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमनदीप सिंह धालीवाल को 18 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में कुल 489 सदस्यों में से 454 वकीलों ने मतदान किया। बराड़ को 236 वोट मिले, जबकि धा

.

सचिव पद पर अमृतपाल सिंह तिन्ना ने 253 वोट हासिल कर लखवीर सिंह सिद्धू को पराजित किया, जिन्हें 198 वोट मिले। इस दौरान 3 वोट रद्द किए गए। संयुक्त सचिव पद पर अनुज चौधरी ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 228 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अनीषा को 225 वोट मिले। एक वोट रद्द किया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार 232 वोट लेकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंदी भूपराम को 221 वोट मिले और एक वोट रद्द हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी जसवीर सिंह जम्मू के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम करीब 6:30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular