Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeपंजाबअबोहर में आवारा सांड से टकराई बाइक: युवक घायल, सिर में...

अबोहर में आवारा सांड से टकराई बाइक: युवक घायल, सिर में आई गंभीर चोट, फाजिल्का रोड पर हादसा – Abohar News



घायल युवक अजय कुमार का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

अबोहर में बाइक से रहे युवक के आगे एक आवारा सांड सड़क पर गया, जिससे बाइक सांड से टकरा गई और युवक घायल हो गया। ​​हादसा फाजिल्का रोड पर आज दोपहर हुआ। गांव कटैहड़ा का रहने वाला अजय कुमार बाइक से अबोहर आ रहा था।

.

बुर्जमुहार चौक पर अचानक एक आवारा सांड सड़क पर आ गया। बाइक सांड से टकरा गई और अजय कुमार सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस कर्मचारी अशोक कुमार और गुरजेश सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायल अजय को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अजय के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular