मृतक बुजुर्ग भगवान दास का फाइल फोटो।
पंजाब के अबोहर के गांव खुईयां सरवर में सड़क हादसे में 65 साल के दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई। देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भगवान दास के रूप में हुई है। घटना कल देर शाम की है। भगवान दास एक सब्जी की दुकान पर काम करते थे। वे काम से छुट्टी के बाद अपनी व्हीलचेयर पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी व्हीलचेयर को टक्कर मार दी।
पुलिस जांच में जुटी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्हीलचेयर पलट गई और भगवान दास सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। उन्होंने घायल भगवान दास को अबोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।