कल अबोहर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।
अबोहर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सुरक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से तीन घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। अब मांगें न मानने के विरोध में 12 सितम्बर से अबोहर सहित पंजाब के सभी सरकारी डॉक्टरों ने पूर्ण रूप से हड़ताल पर जा रहे हैं।
.
सरकारी अस्पताल में हड़ताल पर बैठे डॉ. सनमान माजीं ने कहा कि पिछले तीन दिनों से 8 से 11 बजे तक आंशिक हड़ताल कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जिसके चलते कल से राज्य भर में डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे।
डॉक्टरों के पूरी तरह हड़ताल करने पर अस्पताल में ना तो ओपीडी होगी, ना ही किसी प्रकार के टेस्ट होंगे। केवल इमरजेंसी सेवा ही तीन दिनों तक चालू रहेगी। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले घायलों के एमएलआर काटने भी बंद कर दिये जाएंगें। इतना ही नहीं मृतकों के पोस्टमार्टम का काम भी बंद कर दिया जाएगा। जनता को पेश आने वाली परेशानी के लिए प्रशासन और पंजाब सरकार की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा केवल एक ही मकसद डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा देना।
वहीं डॉक्टर आज भी सुबह 8 से 11 बजे तक हड़ताल पर रहे। इनमें डॉ. गगनदीप सिंह, स्वपनिल कुमार, महेश कुमार, सुरेश कंबोज, दीक्षी बब्बर, सोनिमा, डॉ. संदीप और धर्मवीर अरोड़ा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा, प्रमोशन और खाली पदों को भरा जाए l हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और दोपहर के समय मरीजों की लंबी कतार लग गई।