Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअब तुम खुश रहना... इतना कहकर पति ने की आत्महत्या: फिरोजाबाद...

अब तुम खुश रहना… इतना कहकर पति ने की आत्महत्या: फिरोजाबाद में घर से 50 मीटर दूर जाकर कनपटी पर मारी गोली – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने पत्नी और बच्चों से कहा- अब तुम खुश रहना। इसके बाद वह खेत में जाकर चारपाई पर सो गया। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। चारपाई के नीचे खून फैला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटना थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय की है। सर्वेश कुमार (45) फिरोजाबाद के एक कारखाने में काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने चचेरे भाई की बरसी की दावत खाकर घर लौटा। पत्नी और बच्चों से बात की, कहा- अब तुम खुश रहना। बड़े बेटे संदीप ने बताया कि उन्होंने समझा कि वह बस ऐसे ही कह रहे हैं। इतना कर कर ही वह सोने के लिए चले गए।

3 तस्वीरें देखिए…

पुलिस को खेत में चारपाई पर सर्वेश का शव मिला। उसके पास से ही एक देसी तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस को खेत में चारपाई पर सर्वेश का शव मिला। उसके पास से ही एक देसी तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं।

ये सर्वेश की बेटी और भतीजी हैं। खेत में सबसे पहले उसका शव भतीजी लक्ष्मी ने ही देखा था।

ये सर्वेश की बेटी और भतीजी हैं। खेत में सबसे पहले उसका शव भतीजी लक्ष्मी ने ही देखा था।

शनिवार सुबह 7 बजे जब उसकी भतीजी लक्ष्मी कूड़ा डालने खेत की ओर गई। लक्ष्मी ने बताया कि मैं कूड़ा फेंक रही थी, तभी मैंने वहां पर मैंने खून देखा तो भागकर घर आई और मम्मी को बताया। जिसके सभी लोग खेत की तरफ गए और वहां परिजनों और ग्रामीणों ने देखा की सर्वेश का शव चारपाई पर पड़ा था। कान के नीचे गोली लगी थी और चारपाई के नीचे खून फैला था।

पुलिस ने देसी तमंचा और खोखा किया बरामद

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव के पास से ही एक देसी तमंचा और खोखा बरामद किया।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई। वह रोते हुए बार-बार बदहवास हो जा रही है। पास बैठीं महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई। वह रोते हुए बार-बार बदहवास हो जा रही है। पास बैठीं महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद बताया ने कि युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सर्वेश के परिवार में उसकी पत्नी नीरज देवी, पिता बादाम सिंह और तीन बच्चे संदीप (16), सरिता (12) और रंजीत (10) हैं। बेटे संदीप ने बताया कि सर्वेश शराब पीने का आदी था।

हत्या के मामले में जा चुका था जेल

परिजनों ने बताया कि सर्वेश 8 साल पहले पड़ोसी युवक की हत्या के मामले में जेल गया था और 6 महीने बाद ही छूट के आ गया था। लगभग 20 साल पहले उसने गांव के अंदर से निकलकर खेत में अपना मकान बनवाया था। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। उसका बड़ा भाई गांव के अंदर और छोटा भाई उत्तराखंड में रहता है।

ये खबर भी पढ़ेंः-

डायलिसिस के दौरान लाइट कटने से युवक की मौत:बिजनौर जिला अस्पताल का जनरेटर भी नहीं चला; मां बोली- डॉक्टर बेटे छोड़कर चले गए

बिजनौर जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान बिजली कटने से 26 साल के युवक की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में युवक का डायलिसिस चल रहा था, तभी बिजली चली गई। युवक का आधा खून मशीन में ही था। बिजली जाते ही मशीन बंद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular