देश के गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अधिकारियों से मुलाकात की । यह वह ऑफिसर्स हैं, जो छत्तीसगढ़ में इस वक्त नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं । इन्हीं अधिकारियों की प्लानिंग की वजह से लगातार फोर्स को बस्तर के अंदरूनी इलाके में मुठभेड़ में कामयाबी म
.
बस्तर के जंगलों में नक्सल ऑपरेशन चला रहे इन अधिकारियों की पीठ थपथपाकर अमित शाह ने इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को यह खास मीटिंग नई दिल्ली में हुई। इस दौरान प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद थे। अमित शाह ने अधिकारियों को शॉल देकर उनका सम्मान किया और कहा वेल्डन।
अमित शाह की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

भाजपा सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CM ने बताया कि, कैसे प्रदेश में सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार की योजनाएं सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। डेढ़ साल में चलाए गए अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो पिछले पांच साल की तुलना में अधिक है।

मुख्यमंत्री साय ने शाह को बताया कि, 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है।
