Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeपंजाबअमृतसर के रेस्टोरेंट में ग्राहक पर चलाई गोली: युवक गंभीर रुप...

अमृतसर के रेस्टोरेंट में ग्राहक पर चलाई गोली: युवक गंभीर रुप से घायल, बर्गर मांगने पर हुआ विवाद, मैनेजर से बहसबाजी – Amritsar News



अमृतसर में बर्गर मांगने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

.

टोल प्लाजा पर स्थित केएफसी की घटना

अमृतसर के कत्थूनंगल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित केएफसी रेस्टोरेंट में कल देर रात एक ग्राहक ने बर्गर का ऑर्डर दिया और जब बर्गर का ऑर्डर नहीं आया तो उसने अपना ऑर्डर मांगा। दो बार ऑर्डर मांगने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बहस शुरू कर दी और अपने साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ग्राहक पर गोली चला दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था युवक

जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि वो जंडियाला में मौजूदा सरपंच हैं। उनका बेटा सुरजीत सिंह कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था, जहां उसे गोली मार दी गई। गोली बेटे की बाजू के आर पार हो गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, घायल युवक के परिजनों ने पंजाब सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बात पर गोली चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में ऐसी हरकत न करें।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक निजी रेस्टोरेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है और जिस युवक को गोली लगी है वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular