Monday, May 5, 2025
Monday, May 5, 2025
Homeविदेशअमेरिका में भारतीय शख्स ने नेपाली स्टूडेंट की हत्या की: चोरी...

अमेरिका में भारतीय शख्स ने नेपाली स्टूडेंट की हत्या की: चोरी के इरादे से कमरे में घुसा था, पकड़ा गया तो गोली मार दी


वाशिंगटन27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस का कहना है कि 26 अगस्त शाम करीब 5:30 बजे मुना पांडे की उनके अपार्टमेंट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। - Dainik Bhaskar

पुलिस का कहना है कि 26 अगस्त शाम करीब 5:30 बजे मुना पांडे की उनके अपार्टमेंट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमेरिका में एक भारतवंशी शख्स को नेपाली महिला की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पहचान बॉबी सिंह शाह (52 साल) के रूप में हुई है। अमेरिका के ह्यूस्टन में एक नेपाली छात्रा की उसके फ्लैट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतका का नाम मुना पांडे (21 साल) है। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से नेपाली छात्रा के फ्लैट में घुसा था, लेकिन पकड़े जाने पर उसने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को मुना का शव उसके फ्लैट पर सोमवार शाम को मिला। इससे पहले पुलिस को एक गुमनाम कॉल आया था जिसमें उसे इसके बारे में जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की बिस्तर पर सिर नीचे करके लेटी है। उसे 3 गोलियां लगी थीं। पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुना तीन साल पहले पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका आई थी। वह ह्यूसटन कॉलेज की छात्रा थी।

मुना तीन साल पहले पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका आई थी। वह ह्यूसटन कॉलेज की छात्रा थी।

हत्या के 2 दिन बाद खुलासा
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने CCTV फुटेज से पता चला कि उसकी मौत शनिवार को ही हो गई थी। इसमें आरोपी को मुना के अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया था। पुलिस ने इसके आधार पर बॉबी की तस्वीर जारी की।

फोटो जारी करने के एक दिन बाद एक शख्स पुलिस के पास आया। उसने बताया कि आरोपी का चेहरा बॉबी शाह से मिलता-जुलता है। वह उसके साथ एक रेस्टोरेंट में काम कर चुका है। उसने पुलिस को आरोपी का पता और नंबर भी दिया।

पुलिस ने सोमवार को ही शाह को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया। बॉबी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां उसने माना कि उसने बंदूक की नोक पर मुना से दरवाजा खुलवाया था।

बॉबी अपराध करने के बाद कमरे से निकल रहा था, तभी उसकी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई।

बॉबी अपराध करने के बाद कमरे से निकल रहा था, तभी उसकी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई।

शनिवार को घूमने जाना था, उससे पहले हत्या हो गई
कोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक मुना ने शनिवार को दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया था लेकिन उससे पहले उसकी हत्या हो गई। दोस्तों ने उसे कॉल और मैसेज किए जिसका उन्हें जवाब नहीं मिला।

मुना पांडे की दोस्त ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले एक लड़का उसका पीछा किया करता था। वह अपार्टमेंट में अकेली रहती थी इसलिए उसने गेट के आगे एक कैमरा लगा दिया था। अब उसी कैमरे में अपराधी की पहचान हुई है।

मुना साल 2021 में ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुना एकलौती संतान थी। उनकी मां कई दिनों से अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहीं थी लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था।

एसोसिएशन ऑफ नेपाल, नेपाली वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर मुना की मां को ह्यूस्टन लाने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए फंड भी जुटाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular