Wednesday, June 25, 2025
Wednesday, June 25, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकरनगर में नए स्थापित पुलिस बूथ को हटाने की मांग: अकबरपुर...

अम्बेडकरनगर में नए स्थापित पुलिस बूथ को हटाने की मांग: अकबरपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष ने एसपी को पत्र लिखा – Ambedkarnagar News


अम्बेडकरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास बनाई गई पुलिस बूथ विवादों में है। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने इस बूथ को हटाने की मांग की है।

सरिता गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि शहजादपुर दोस्तपुर चौराहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। यहां स्थापित गांधी जी की प्रतिमा के पास कुछ दिन पहले पुलिस बूथ बना दी गई है। इस बूथ के कारण न केवल गांधी जी की प्रतिमा ढक गई है, बल्कि यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

पूर्व अध्यक्ष ने एक विकल्प भी सुझाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस बूथ के सामने मालीपुर रोड पर कोल डिपो के बगल में पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन है। उन्होंने जनहित में पुलिस बूथ को वहां स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular