Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकरनगर में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट: जमकर...

अम्बेडकरनगर में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट: जमकर चले लाठी और डंडे, दो लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती – Ambedkarnagar News



अंबेडकरनगर में अकबरपुर थाना इलाके के बरवा नासिरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया है। घटना क

.

सूचना के अनुसार अकबरपुर थाना इलाके के बरवा नासिरपुर निवासी सभासद प्रतिनिधि संजीव वर्मा और उसी गांव के दयाराम वर्मा के बीच एक रास्ता बनवाने को लेकर विवाद चल रहा था। सभासद प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने बताया कि आज जब वह रास्ता बनवाने के लिए गए तो दयाराम ने विवाद कर लिया और मारपीट करने लगे। इनका पुत्र तनू घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए और बंदूक से फायर किया, लेकिन फायर मिस होने के बाद बंदूक की बट से मारने लगे।

इससे उनको गंभीर चोट आई है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गयी। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर बीबी सिंह ने बताया की दोनों तरफ से तहरीर मिली हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular