संदीप विक्रम सिंह | जना(बीकापुर), अयोध्या1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल पर मौजूद परिजन।
अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरायमनोधर गनेशपुर गांव में शनिवार की सुबह 5 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 16 वर्षीय किशोरी गुड़िया उर्फ गुड्डी का शव कटहल के पेड़ से लटका मिला। मृतका राजकुमार निषाद की पुत्री थी।
सुबह करीब 5 बजे किशोरी की छोटी बहन अंतिमा नित्य क्रिया के लिए बाग की तरफ गई। वहां उसने अपनी बहन को पेड़ से लटका देखा। वह तुरंत चिल्लाते हुए घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटनास्थल घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित था। किशोरी ने दुपट्टे का सहारा लेकर यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, मृतका पिछले एक साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। इसी कारण वह कुछ दिनों से अवसाद में थी।
थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।