अयोध्या2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या में एक सप्ताह से चल रही उमस भरी गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। सुबह से छाए काले बादलों और धीमी हवाओं के बीच रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो बाद में तेज हो गई।
मौसम विभाग ने अयोध्या मंडल और आसपास के जिलों में 18 और 19 जून को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह प्री-मानसून की बारिश है।
तिवारी ने प्री-मानसून और मानसून में अंतर बताते हुए कहा कि मानसून में बादल अलग-अलग टुकड़ों में तेज गति से आगे बढ़ते हैं। वे रुक-रुक कर बारिश करते हैं और यह बारिश लगातार एक से दो घंटे तक चलती है। वर्तमान में मानसून की एंट्री नहीं हुई है।

बारिश से किसानों को विशेष राहत मिली है। मौसम साफ होने पर वे खाली पड़े खेतों की जुताई शुरू कर सकेंगे। दोपहर 1:00 बजे के बाद से अचानक मौसम बदल गया लोगों ने समझा कि आज बारिश नहीं होगी लेकिन गर्मी से थोड़ी रहता है लेकिन डेढ़ बजते बजते गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई बारिश इस कदर हुई की गांव की गलियों से अपनी बहन शुरू हो गया जहां पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है वहां पर जल भराव हो गया है।