Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारअयोध्या से आए संतों ने सहरसा में किया ध्वजारोहण: 108 कुंडलीय...

अयोध्या से आए संतों ने सहरसा में किया ध्वजारोहण: 108 कुंडलीय महाविष्णु यज्ञ मार्च 2025 से होगा शुरू, पूर्व विधायक सहित कई रहे मौजूद – Saharsa News


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत कोपरिया में आगामी 18 से 26 मार्च 2025 से शुरू होने वाले 108 कुंडलीय महा-विष्णु यज्ञ को लेकर कोपरिया गांव स्थित भगता कुंआ के पास अयोध्या से आएं संतों की मौजूदगी में पूर्व विधायक डॉ अर

.

इस मौके पर यूपी के अयोध्या से आएं संत रामनारायण त्यागी व अखिलेश्वर दास त्यागी ने बताया कि अगले वर्ष 18 मार्च से 26 मार्च 2025 तक 9 दिवसीय 108 महा-विष्णु यज्ञ का आयोजन होगा। आज से ही यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। यज्ञ में सैकड़ों साधू-संतों के साथ प्रवचन कर्ता आएंगे। पांच सौ से अधिक लोगों द्वारा हवन किया जाएगा, इसके साथ ही रामलीला, रासलीला, कथावाचन व झांकी की प्रस्तुति होगी। यज्ञ में कई जिलों के भक्तगण शामिल होंगे।

वहीं पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि यज्ञ तो लोग खुद भी करते हैं। लेकिन महा-विष्णु यज्ञ समाज के लिए किया जाता है। इस प्रकार के यज्ञ से समाज का कल्याण होता है। हम धन्यवाद देना चाहते हैं कोपरिया गांव वासियों को वो इतने बड़े यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया है। यज्ञ की भव्यता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इसमें करीब एक करोड़ की लागत आएगी।इधर पूर्व जिप अध्यक्ष सह वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने कहा कि यह यज्ञ कोपरिया ग्राम वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। सभी ग्रामीण एक स्वर में यज्ञ को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। यज्ञ ऐतिहासिक होगा।

वहीं पूर्व प्रमुख रमेश यादव ने कहा कि इस प्रकार के यज्ञ आयोजन से समाज में आपसी भाईचारे का संबंध मजबूत होता है। हरी यादव, बाबूलाल यादव, अशोक यादव, जिला मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार, ललन कुमार, राकेश कुमार भिंसी, मिथिलेश विजय, इंद्रदेव यादव, रणवीर यादव, उपेंद्र भगता, रामचंद्र यादव, संजीव कुमार उर्फ भंटू, पुलेंद्र यादव, सुरेश यादव, पिक्कू यादव, अजय यादव, मुकेश भगता ,मुरलीधर यादव, बेचन यादव, दीप नारायण यादव, चक्रधर यादव, अनीश कुमार सौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।‌



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular