चन्द्र शेखर सोनी | परसुरामपुर(बस्ती ), बस्ती3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन।
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के रामघाटिया निवासी जगदंबा सिंह के रूप में हुई है।
जगदंबा सिंह अयोध्या जा रहे थे। केशवपुर गांव के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घाघौवा चौकी पुलिस ने दूसरे बाइक चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जगदंबा सिंह को विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।