Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारअररिया में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला: थाना अध्यक्ष...

अररिया में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला: थाना अध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को दांत से काटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Araria News


अररिया के फारबिसगंज में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से जुड़े एक मामले में पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित राज और होमगार्ड जवान लक्ष्मण घायल हो ग

.

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी मो. फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

दांत काटकर पुलिसकर्मियों को किया जख्मी

जब पुलिस फिरोज को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, तो उसने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। तीनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को दांत से काटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

इलाके में तनाव, पुलिस चौकस

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। – मुकेश कुमार साहा, SDPO

QuoteImage

तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाने से जुड़ा है मामला

घटना तीन दिन पहले मेला ग्राउंड के पास काली मेला रोड पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए उपद्रव से जुड़ी है। इस दौरान सड़क जाम और आगजनी की घटना भी हुई थी। फारबिसगंज थाने में दर्ज मामले में मो. फिरोज को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

भूमिहीनों को सिमराहा में वैकल्पिक जमीन आवंटित की गई थी, इसके बावजूद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular