Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारअररिया में बारिश,बिहार के जिलों में 35 जिलों में अलर्ट: खगड़िया,...

अररिया में बारिश,बिहार के जिलों में 35 जिलों में अलर्ट: खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका में ओला- बिजली गिरने की आशंका, 40KM/H से चल सकती है हवा – Patna News


बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अररिया में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

.

इसके अलावा कुछ जगहों पर ओला और बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार( पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली और समस्तीपुर) में हल्के बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। बिहार के 5 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 22 मार्च को राज्य के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने और ओला गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मानसून से पहले बारिश होने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

31 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular