नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक ने होली के त्योहार का जमकर आनंद उठाया।
अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह से ही होली की धूम शुरू हो गई है। घर-घर में बच्चे और बड़े होली के रंग में रंगे नजर आए। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ जमकर त्योहार का आनंद लिया और एक दूसरे को रंग लगाया। घर परिवार में होली खेलने के साथ ही लोग पास-पड़ोसियों के साथ म
.
होलिका दहन पर इस साल भद्रा का साया रहा। ऐसे में रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। वहीं कुछ इलाकों में सुबह 3:30 बजे के बाद होलिका दहन हुआ। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही अपने लोगों ने होली खेलनी शुरू कर दी। लोग घरों के बाहर आ गए और घर के बाहर रंग घोल लिया। 10 बजते-बजते होली अपने पूरे शबाब में आ गई और लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।
होली खेलने के दौरान लोगों ने फिल्मी धुनों पर जमकर हुड़दंग भी किया।
युवा और बड़ों में भी दिखा होली का उत्साह
शहर में एक ओर जहां बच्चों का उत्साह देखते नहीं बन रहा है, वहीं बड़े और युवा भी होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। युवाओं ने भी सुबह से ही होली खेलनी शुरू कर दी और जमकर रंग गुलाल उड़ा रहे है और होली का पूरी तरह से लुत्फ उठा रहे हैं।
मुहल्ले में होली मनाने के बाद युवाओं की टोलियां आसपास के मुहल्ले में भी घूम-घूमकर जमकर धमाल मचा रही है। एक दूसरे के मुहल्ले में जाकर लोग डीजे और फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे हैं और नाच गा रहे हैं। जिसके बाद एक दूसरे के घर जाकर पकवान का आनंद भी उठा रहे हैं।
क्लबों में शुरू हुआ होली उत्सव
शहर में एक ओर जहां लोग घर परिवार और मुहल्लों में अपने दोस्तों और परिचितों के साथ होली खेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठनों और क्लबों की भी होली शुरू हो गई है। संगठन के लोग सुबह से ही एकजुट हो गए और होली का उत्सव मनाना शुरू कर दिया।
वहीं कुछ लोगों ने अपने घर और फार्म हाउस पर प्राइवेट पार्टी भी अरेंज की है। जिसमें उनके परिचित और रिश्तेदार शामिल हो रहे हैं और जमकर होली का आनंद उठा रहे हैं। पूरे जिले में होली का उत्साह पूरे शबाब पर है और लोग फिल्मी धुनों पर नाच गा रहे हैं।