Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ में रात 11:29 के बाद होगा होलिका दहन: ज्योतिषाचार्य ने...

अलीगढ़ में रात 11:29 के बाद होगा होलिका दहन: ज्योतिषाचार्य ने बताया होली का महत्व, राशि के अनुसार रंग खेलने से मिलेंगे विशेष फल – Aligarh News



ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया होलिका दहन का समय और शुभ मूहूर्त

फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। इस बार होलिका दहन का शुभ मूहूर्त 11:29 बजे से शुरू हो रहा है। ऐसे में रात 11:29 के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। यह जानकारी अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताई।

.

उन्होंने बताया कि होली की स्थापना और पूजन का शुभ मूहूर्त सुबह 7:31 से 10:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद माताओं, बहनों और घरेलू लोगों के लिए पूजन का शुभ मूहूर्त सुबह 11 से 12:30 बजे तक होगा। वहीं होलिका दहन का समय रात में 11:29 से रात 1:55 बजे तक रहेगा। इस समय लाभ का चौघड़िया मूहूर्त चल रहा होगा। इसके बाद रात 2:25 से सुबह 6:25 तक भी होलिका दहन का मूहूर्त रहेगा।

राशि के अनुसार पूजा करें और खेले रंग

ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार ही पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही रंग भी अपनी राशि के अनुसार खेलने से विशेष फल और लाभ मिलते हैं। क्योंकि हर राशि के स्वामी अलग होते हैं और उनके प्रिय रंगों के इस्तेमाल से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

राशि के यूं करें पूजा

मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।

मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।

कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें

सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें।

धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।

मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें।

राशि के अनुसार चुनें होली के रंग

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल के शत्रु शनि माने जाते हैं।इसलिए मेष राशि वालों को होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह काले और नीले रंग से दूररहें।

वृष राशि- वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र एक चमकीला ग्रह है।इसलिए वृष राशि वालों के लिए होली पर सफेद रंग का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा।इसलिए वृष राशि वालों को सफेदा लगाने के बाद होली खेलनी चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं।इसलिए बुध ग्रह वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।होली के दिन ज्यादा से ज्यादा हरे रंग का प्रयोग करना भी लाभकारी होगा।इससे होली का पर्व उनके लिए शुभकारी होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को होली खेलते समय पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो जल के प्रतीक भी माने जाते हैं।इसलिए कर्क राशि वालों को पानी से होली खेलने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सिंह राशि वालों को लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों से होली खेलनी चाहिए। जबकि काले, नीले रंग से सिंह राशि वालों को दूर रहना चाहिए।

कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं।कन्या राशि वालों के लिए भी हरे रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।कन्या राशि वाले हरे रंग से होली खेलकर अपने समय को सुख देने वाला बना सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं।तुला राशि वालों को सफेदा का इस्तेमाल करने के बाद होली खेलना चाहिए।तुला राशि वालों के लिए टेशू के फूल से रंग बनाकर होली खेलना लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं।मंगल राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।लाल रंग से होली खेलने से वृश्चिक राशि वाले ऊर्जावान होंगे।

धनु राशि- धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।साथ ही धनु राशि वाले प्राकृतिक रंगों जैसे कि हल्दी या केसर के रंग से होली खेलें, तो उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।

मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि हैं।शनिदेव को खुश करने के लिए मकर राशि वालों को काले और नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।काले और नीले रंग से होली खेलने से मकर राशि वालों पर शनि देव प्रसन्न होंगे।

कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं।कुंभ राशि वालों को नीले और काले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। काले, नीले रंग से होली खेलने से उनका जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों को प्राकृतिक रंगों के साथ पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। इसके साथ ही उनके ऊपर गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular