Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशअसम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें: सिक्किम...

असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें: सिक्किम में 1634 टूरिस्ट का रेस्क्यू, 100 अभी भी फंसे; अरुणाचल में हेलिकॉप्टर से बचाव कार्य


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall | Manipur Flood Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Rain Alert

नई दिल्ली/अगरतला/इम्फाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी, तब से 5 दिन बीत चुके हैं और मानसून वहीं अटका हुआ है। इसके चलते मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम तेज बारिश हो रही है।

असम में 22 जिलों के 1254 गांवों के 5.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 नदियां उफान पर हैं। सड़क, रेल और बोट सर्विस प्रभावित है। कुल 165 राहत शिविरों में 31212 लोग ठहराए गए हैं।

उत्तरी सिक्किम के लाचेंग-चुंगथांग कस्बों में लैंडस्लाइड के कारण फंसे 1678 टूरिस्ट्स रेस्क्यू किए गए। 100 से ज्यादा अभी भी यहां फंसे हुए हैं। मंगन जिले में आई बाढ़ को आपदा घोषित किया गया है। 31 मई की शाम जिले के छातेन में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड हुआ था। घटना में इसमें 3 जवानों की मौत हुई थी। लापता 6 जवानों की तलाश जारी है।

सिक्किम में बाढ़ से 19811 लोग प्रभावित हैं। 3365 घर क्षतिग्रस्त हैं। बीते 4 दिनों में राज्य में लैंडस्लाइड की 47 घटनाएं हुईं। राज्य में 31 राहत शिविर खोले गए हैं, अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।

त्रिपुरा में बाढ़ के हालात में सुधार हुआ है। यहां की नदियों खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में 66 राहत शिविर खोले गए हैं, यहां 2926 परिवारों को 10800 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। पश्चिमी त्रिपुरा जिले में सबसे अधिक ज्यादा 50 राहत शिविर हैं। राज्य में 219 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है।

अरुणाचल प्रदेश में वायु सेना ने सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रदेश के निचली घाटी दिबांग में बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को सकुशल बचाया। वायु सेना के मुताबिक असम और अरुणाचल प्रदेश में एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है।

राज्यों के मौसम का हाल…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular