Monday, May 19, 2025
Monday, May 19, 2025
Homeदेशअसम CM बोले-गौरव गोगोई ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गए: वहां...

असम CM बोले-गौरव गोगोई ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गए: वहां ट्रेनिंग लेकर राफेल-परमाणु पर सवाल किए; कांग्रेस सांसद बोले- मुख्यमंत्री की टिप्पणी पागलपन और बकवास


  • Hindi News
  • National
  • Assam CM Himanta Biswa Sarma Said Congress MP Gaurav Gogoi Pakistan Visit ISI

गुवाहाटी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने वहां की सरकार के साथ मिलकर काम भी किया।

सरमा ने कहा- गौरव गोगोई पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक था। वह पाकिस्तान की सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल ट्रेनिंग देने के लिए होता है। अन्यथा ISI उसे क्यों आमंत्रित करती।

उन्होंने कहा- अगर यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? गोगोई भारत सरकार को बताए बिना वहां गए। वापस आकर राफेल का विरोध किया। संसद में तटीय मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे, जहां भारत ने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। आपके लिए ये सवाल किसने लिखे थे?

वहीं, असम सीएम के आरोपों को गोगोई ने बकवास बताया है। उन्होंने X पर कोई पोस्ट कीं, जिसमें कहा- असम आने के बाद से मैं CM सरमा के रडार पर हूं, ऐसा क्यूं है ये वो ही जानते हैं। पिछले 13 साल में उन्होंने मुझपर कई निराधार टिप्पणियां की। उनकी हालिया टिप्पणी पागलपन और बेतुकी है।

असम CM और भाजपा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के ISI से संबंधों होने का दावा कर रहे हैं। सरमा ने दावा किया था कि गोगोई की पत्नी ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं।

असम CM ने क्या-क्या वो जानिए…

  • विदेश मामलों (विभाग) या किसी यूनिवर्सिटी से इन्विटेशन मिलना अलग बात है। यह विदेश मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं था। गोगोई पाकिस्तान के गृह विभाग के सीधे निमंत्रण पर वहां गए। असम सरकार के पास गोगोई की हरकतों के सबूत हैं और इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। उनके सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। हमने सबूत देखे हैं।
  • हमें केवल डॉक्यूमेंट्स पाने के लिए सितंबर तक का समय चाहिए। हमें एक नोटिस जमा करना होगा और फिर दूतावास हमें दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। 10 सितंबर 2025 की तारीख तय है। इसलिए इस बारे में और न पूछा जाए, नहीं तो लोग सोचेंगे कि इस CM के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है।
  • जब मैं सीएम की कुर्सी से हर 24 घंटे में कह रहा हूं कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं, तो आपको सीएम पर विश्वास करना चाहिए और अपने प्यार और स्नेह (गोगोई के लिए) का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मामले पर भाजपा की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है।
  • खेल या धार्मिक उद्देश्यों के लिए लोग पाकिस्तान जाते हैं। पंजाब से सभी कांग्रेस, भाजपा सदस्य पाकिस्तान में मौजूद गुरुद्वारे जाते हैं। इसके लिए स्पेशल परमिशन दी जाती है। भाजपा से कोई पाकिस्तान से बिजनेस कर रहा है, सरकार के निमंत्रण पर वहां गया है तो मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसका नाम भेजूंगा, एक्शन लिया जाएगा।

असम CM के दावों-सवालों पर गोगोई ने क्या कहा… असम CM सरमा के बयान के बाद कांग्रेस सांसद ने X पर 4 पोस्ट किए। इसमें उन्होंने लिखा…

  • मुख्यमंत्री जिस स्क्रिप्ट पर चल रहे हैं, वह बी ग्रेड फिल्म से भी खराब है। कहा जाता है कि एक झूठ को छिपाने के लिए व्यक्ति को अनगिनत झूठ बोलने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री बिल्कुल यही कर रहे हैं। वे कोई तथ्य नहीं दे रहे हैं और केवल आईटी सेल ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
  • एक मुख्यमंत्री को ट्रोल नहीं होना चाहिए। अगर उनके पास आरोप का समर्थन करने वाला कोई सबूत है तो सार्वजनिक करें। यह नाटक बहुत लंबे समय तक छिपाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं उसका 99% हिस्सा बकवास है।
  • उन्हें सबूतों को सार्वजनिक करना चाहिए और सितंबर की काल्पनिक समयसीमा के पीछे छिपना बंद करना चाहिए। मुझे शक है कि सितंबर में भी मुख्यमंत्री कोई ठोस तथ्य सामने रख पाएंगे। मुझे याद है कि असम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के कथित ‘बॉडी डबल’ को लेकर कैसे हंगामा किया था।
  • मुख्यमंत्री मेरे सामने असुरक्षित रह सकते हैं, जैसा कि वे पिछले 13 सालों से हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए हम राज्य की खराब आर्थिक स्थिति और राजनीतिक संरक्षण में चल रहे कोयला-ड्रग माफिया पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची

दरअसल, CM हिमंता और गोगाई के बीच व्यक्तिगत विवाद की शुरुआत असम में अवैध कोयला खनन की जांच को लेकर हुई। गौरव गोगोई ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने असम के अवैध कोयला साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। दावा किया कि ED ने 1.58 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए और फर्जी बिलिंग हो रही है। असम में रोजाना 1200 टन अवैध कोयला निकाला जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है, जो अवैध खनन से इनकार करते रहे हैं।

हिमंत ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा – एक तरफ राहुल गांधी और उनका खेमा लगातार ED को बदनाम कर रहा है, उसे पॉलिटिकल टूल बता रहा है। दूसरी तरफ, उनका अपना डिप्टी लीडर उसी एजेंसी की तारीफ कर रहा है। यह दोहरा रवैया कांग्रेस के भीतर गहरे भ्रम और पाखंड को दिखाता है।

…………………………

हिमंत सरमा और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हिमंता बोले-गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी NGO सैलरी दे रहा: उनके बच्चे भारतीय नागरिक नहीं

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ब्रिटिश नागरिक हैं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ब्रिटिश नागरिक हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही ‘X’ पोस्ट में गोगोई से सवाल पूछा- क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular