Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeमध्य प्रदेशअहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मैहर में शोभायात्रा: गाजे-बाजे के...

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मैहर में शोभायात्रा: गाजे-बाजे के साथ विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया – Maihar News


मैहर में शनिवार शाम को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शाम 6 बजे बाबा तालाब से शुरू हुई। यह गाजे-बाजे और जयकारों के साथ घंटाघर, कटरा बाजार और स्टेट बैंक चौराहे से होते हुए चंडी देवी मंदिर तक पहुंची।

.

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पार्टी कार्यकर्ता और नगर के सैकड़ों नागरिकों ने यात्रा में हिस्सा लिया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस यात्रा में महिलाओं की भागीदारी रही।

यात्रा के बाद आयोजित बैठक में देवी अहिल्याबाई के जीवन और चरित्र पर चर्चा की गई। साथ ही उनकी वीर गाथा का वर्णन भी किया गया।

बड़ी संख्या में यात्रा में लोग शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular