लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
बैतूल पुलिस ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गुरुवार को जनकल्याणी पर्व के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और जीवन मूल्यों की चर्चा से हुई। कार्यक्रम में बाल संरक्षण, महिला
.
मार्शल मास्टर ट्रेनर कुमारी निशा कुमरे और एसआई चित्रा कुमरे ने कार्यक्रम में बच्चों को यौन, मानसिक और शारीरिक हिंसा की पहचान और रोकथाम के बारे में बताया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पॉक्सो एक्ट 2012 की भी जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में 110 बच्चों ने हिस्सा लिया।
बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सुरक्षित उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 110 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।
यह कार्यक्रम सर्जन अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाना था। बैतूल पुलिस ऑपरेशन मुस्कान, महिला ऊर्जा डेस्क और सृजन अभियान के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।