Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारआंगनबाड़ी सहायिका की गोली मारकर हत्या: मोतिहारी में अर्धनिर्मित मकान में घुसकर...

आंगनबाड़ी सहायिका की गोली मारकर हत्या: मोतिहारी में अर्धनिर्मित मकान में घुसकर किया शूट, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका (400) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने उनके अर्धनिर्मित घर में घुसकर एक गोली मारी है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

.

मृतक की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी सेविका घर पर अकेली रहती थी। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ तो अपनी भतीजी को साथ में रखती थी, लेकिन वह भी तीन महीने पहले अपने पिता के पास चली गई।

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

इसके अलावा सीमा देवी पैसे ब्याज पर चलाने का भी काम करती थी। बताया जा रहा कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त वह अपने अर्धनिर्मित घर मे अकेली थी। हत्या के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व मे एसआईटी का गठन किया गया है। घटनास्थल से एक गोली बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश मे हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular