कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में देर रात हुई बूंदाबांदी।
कानपुर में लगातार अलर्ट के बाद सोमवार को देर रात आउटर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, वहीं देर शाम आंधी चलने से मौसम सुहाना हो गया। आज भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
.
बादलों ने गिराया तापमान, हवा में ठंडक सोमवार सुबह कानपुर में घने बादल छाए, इससे दिन के तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं देर रात चली ठंडी हवाओं ने रात में मौसम सुहाना कर दिया। लोगों को कूलर तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ी।
6 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 6 मई तक आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभों के आने से कानपुर समेत आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।