Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग लड़के की मौत: दमोह में खेत...

आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग लड़के की मौत: दमोह में खेत पर दोस्तों के साथ आम बीन रहा था, दो साथी भी घायल – Damoh News


घायल को बच्चाने के लिए अस्पताल कर्मचारियों ने हार्ट को पंप किया लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के सिमरी बरौदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़के की जान चली गई। दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

.

घटना उस समय हुई जब तीनों बच्चे खेत में आम बीन रहे थे। मृतक का नाम मदन (15 वर्ष) पिता कमोदा अहिरवार है। घायलों में अनिल (17 वर्ष) पिता बहादुर अहिरवार और अमित (14 वर्ष) पिता नारायण अहिरवार शामिल हैं।

तेज गरज-चमक के साथ मौसम में अचानक बदलाव आया। कुछ बच्चे घर लौट गए, लेकिन मदन, अनिल और अमित आंधी में गिरे आम बीनते रहे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीनों झुलस गए।

बिजली गिरने से घायल बच्चे को अस्पताल लाया गया है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मदन को अचेत अवस्था में पाया गया। घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल ले जाया गया। मदन के सीने पर बिजली गिरने के निशान मिले हैं और उसके कपड़े भी फट गए थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घायल बच्चे को स्ट्रेचर पर रखकर डॉक्टर के पास ले जाया गया।

घायल बच्चे को स्ट्रेचर पर रखकर डॉक्टर के पास ले जाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular