सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में आगरा-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला है। मंगलवार की देर रात थाना जीआरपी चंदौसी क्षेत्र के बहजोई यार्ड में यह घटना हुई।
मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। वह नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मालगाड़ी की टक्कर से उसकी मृत्यु हुई है।
जीआरपी चंदौसी और कोतवाली बहजोई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया है।
जीआरपी चंदौसी के इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। मृतक की पहचान के लिए पोस्टर जारी किया गया है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिनाख्त कराई जा रही है। उपनिरीक्षक सूरतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।