Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeदेशआगरा में करनी सेना को रोकने के लिए 500 बैरिकेडिंग: सपा...

आगरा में करनी सेना को रोकने के लिए 500 बैरिकेडिंग: सपा सांसद ने कहा- कल दी उसने कत्ल की धमकी मुझे, मैंने कहा देखा जाएगा – Agra News


महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। करणी सेना आज राणा सांगा की जयंती मना रही है। इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। इसके लिए आगरा के ही गढ़ी रामी में 50 बीघा में पंडाल बनकर तैयार ह

.

यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से 80 हजार लोग पहुंच चुके हैं। 3 लाख लोगों के आने का अनुमान है। करणी सेना शाम 5 बजे के बाद सपा सांसद के घर पर कूच कर सकती है। उन्हें रोकने के लिए 500 जगह बैरिकेडिंग की गई है। सड़क पर बोल्डर रखे गए हैं। 10 हजार PAC के जवान और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

सपा सांसद के आवास को छावनी बना दिया गया है। 1000 पुलिस जवान तैनात हैं। एक किलोमीटर का एरिया पूरी तरह सील कर दिया है। किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। डॉग स्क्वायड टीम ने भी घर की जांच की। जिन व्यक्तियों से हालात बिगड़ने की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजा है।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन घर पर ही हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाई है। पर्सनल सिक्योरिटी में 10 बाउंसर लगाए हैं। दैनिक भास्कर से रामजी सुमन को शायरी सुनाई। कहा- मय पिलाकर आपका क्या जाएगा, जाएगा ईमान जिसका जाएगा, कल दी उसने कत्ल की धमकी दी मुझे। मैंने कह दिया कि देखा जाएगा।

4 तस्वीरें देखिए-

सपा सांसद के आवास को छावनी बना दिया है। 1000 पुलिस जवान तैनात हैं।

सपा सांसद के घर के आसपास का एक किलोमीटर का एरिया सील है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

सपा सांसद के घर के आसपास का एक किलोमीटर का एरिया सील है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

सपा सांसद के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

सपा सांसद के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

सपा सांसद ने अपनी सिक्योरिटी में 10 बाउंसर्स लगाए हैं।

सपा सांसद ने अपनी सिक्योरिटी में 10 बाउंसर्स लगाए हैं।

सुमन ने कहा था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था।

मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी।

पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular