आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में युवक पर उसके दोस्त ने फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला आपसी विवाद का बताया गया है। शाहगंज के सराय ख्वाजा क
.
मौके पर मौजूद साहिल ने बताया कि उसके चाचा असलम पर उनके दोस्त इस्लाम ने फायरिंग की। इसके बाद वो भागने लगा तो उसका पीछा कर पकड़ा। उसने फायरिंग क्यों की इसका पता नहीं है। तीन राउंड फायरिंग होने पर इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।