Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में लुटेरी दुल्हन के फर्जी बुआ-फूफा गिरफ्तार: पुलिस ने नहीं...

आगरा में लुटेरी दुल्हन के फर्जी बुआ-फूफा गिरफ्तार: पुलिस ने नहीं की मदद तो पीड़ित ने खुद की तलाश, गली-गली चक्कर लगाकर ढूंढ निकले आरोपी, मास्टरमाइंड आराम से घूम रहा – Agra News


आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीतानगर निवासी रिंकू की दुल्हन 24 घंटे में घरवालों को दूध में नशीली दवा पिलाकर घर से 1.30 लाख रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एफआईआर हुई, ल

.

एत्माद्दौला के सीता नगर की कुसुमा देवी को ट्रांस यमुना कॉलोनी के अधिवक्ता जेपी धाकरे ने अपनी बातों में फंसाकर उसके बेटे रिंकू की शादी कराने का झांसा दिया। उनसे शादी के खर्च के नाम पर 1.20 लाख रुपए ले लिए। 4 मई को कथित आतिमा नाम की युवती से नगला पदी के एक मंदिर में शादी करा दी। इस दौरान वहां लड़की की ओर से यादराम नाम बता कर फूफा और बुआ व रामरतन नाम बताते हुए एक व्यक्ति मामा बनकर मौजूद रहा।

रात में विदाई के बाद ससुराल में दुल्हन ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ मिला दूध पिला दिया। सभी के बेसुध होने पर 1.30 लाख की नकदी, सोने की अंगूठी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। ढूंढने पर सीसीटीवी में छह लोग उसे ले जाते दिखे।

नहीं लिखा था मुकदमा घटना के बाद पीड़ित एत्माद्दौला थाने गए तो वहां पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन उन्हें पुलिस टहलाती रही। इसके बाद पीड़ित विधायक धर्मपाल सिंह के पास पहुंचे। विधायक ने पुलिस कमिश्नर को घटना बताई। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज हो सकी। एफआईआर के बाद गैंग का सरगना अधिवक्ता जेपी धाकरे पीड़ित को धमकाने लगा। इसके बाद थी थाना पुलिस ने उसको नहीं पकड़ा। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पीड़ित रोज सुबह-शाम थाने चौकी के चक्कर लगता रहा।

खुद ही आरोपियों को तलाशा जब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी तो पीड़ित ने खुद ही गैंग की तलाश की। उसने लुटेरी दुल्हन के फर्जी रिश्तेदार बनकर आए। कथित बुआ और फूफा नगला पदी के सुनीता और राजेंद्र का पता लगाया। इसके बाद रामबाग चौकी इंचार्ज को उनका पता बताया। इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें पकड़ने की बजाए रात को पीड़ित को अकेले आरोपियों के घर भेज दिया। उनसे कहाकि जब वो घर पर मिल जाएं तो हमें बता देना हम आ जाएंगे। 30 मई की रात को पीड़ित नगला पदी पहुंचे। फिर वहां से पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने कथित फूफा और बुआ को पकड़ा।

मास्टरमाइंड कब होगा गिरफ्तार मामले में परिजनों का कहना है कि बेटा रिंकू के हाथ में परेशानी है। वह ठेल पर पेटीज बेच कर गुजारा करता है। परिवार की सारी जमा पूंजी ठगने वाला मास्टरमाइंड लगातार धमकी दे रहा है। वो आराम से घूम रहा है। उसकी गिरफ्तारी कब होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular